IANS News

उप्र में बदली छाई

लखनऊ, 11 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है और साथ में तेज हवा चल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम का मिजाज एक से दो दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद फिर धूप और गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा। दिन भर बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा। इससे दिन में तेज धूप से राहत मिलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, बनारस का 22.5 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...