NationalOdd & Weird

देश के 10 सबसे बड़े मॉल: अगर ये मॉल नहीं घूमे तो क्या भारत घूमा?

लखनऊ। आप पूरी फैमिली के साथ कंट्री टूर पर जाते हैं. आप किले, महल, पार्क सब घूम कर चले आते हैं. और फिर हम आपसे कहते है कि आप ने अगर भारत के ये 10 सबसे बड़े मॉल नहीं घूमे तो कुछ नहीं घूमा. अब आप कहेंगे कि हम दिल्ली मुंबई के कई बड़े मॉल में घूम चुके हैं. तो हम कहेंगे कि इन 10 में दिल्ली मुंबई का एक भी मॉल नहीं है. अब आप भले ही मॉल कल्चर को ‘प्रकृति के नजारों’ का बहाना बता कर बच जाएं लेकिन नीचे लगाई फोटो देखने के बाद आप एक बार पछतायेंगे ज़रूर। आज बात भारत के 10 सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स की।

10- द ग्रेड इंडिया प्लेस

‘द ग्रेड इंडिया प्लेस’ 8 लाख 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। इसे यूनिटेक ग्रुप ने तैयार किया है। इसकी देखभाल इंटरटेनमेंट सिटी ग्रुप करता है। सबसे खास बात ये है कि मॉल से सटा हुआ एक थीम पार्क भी है जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

9- ओरॉयन मॉल

बैंगलोर के बेहद पॉश इलाके में स्थित ओरॉयन मॉल 2012 में बनकर तैयार हुआ था और ये कुल 8 लाख 50 हजार स्क्वायर फीट के इलाके में फैला है। इस चार मंजिला मॉल में आपको दुनिया भर के ब्रांड्स, रिटेल स्टोर, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट्स, क्लब, बच्चों के लिए इस मॉल में डेडिकेटेड प्ले जोन, इसके अलावा जूलरी स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर भी इस मॉल में मौजूद हैं।

8- वी आर बैंगलुरु

लिस्ट में एक और मॉल बैंगलुरु से ही है। ये मॉल ब्लैक बॉक्स नाम से भी फेमस है, वी आर बैंगलुरु मॉल शहर के आईटी हब व्हाइट फील्ड इलाके में है। मॉल में लग्जरी होटल, मशहूर रेस्टोरेंट्स और फेमस ब्रांड्स के स्टोर हैं। इस मॉल का खास आकर्षण है यहां मौजूद आईमैक्स थिएटर।

7- मंत्री स्क्वायर मॉल

बैंगलोर के मल्लेश्वरम में स्थित, ये मॉल 2010 में बनकर तैयार हुआ था। ये मॉल 9 लाख 24 हजार स्क्वायर फीट में बना है। खास बात ये है कि इस मॉल में आप मेट्रो ट्रेन से उतरकर सीधे अंदर जा सकते हैं।

6-फन रिपब्लिक मॉल

लखनऊ में स्थित फन रिपब्लिक मॉल साल 2007 में बनकर तैयार हुआ था। ये मॉल 9 लाख 70 हजार स्क्वायर फीट में बना है। आंकड़ों के मुताबिक इस मॉल में हर सप्ताह 20 हजार से अधिक लोग आते हैं। इस मॉल में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फेमस रिटेल शॉप्स, स्टोर्स, प्ले जोन, फूड कोर्ट आदि के साथ-साथ 550 गाड़ियां भी पार्क हो सकती है।

5-फोनिक्स मार्केट सिटी

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फोनिक्स सिटी मॉल स्थित है। ये मॉल 10 लाख स्क्वायर फीट में बनकर तैयार हुआ है। साल 2013 में ये मॉल लोगों के लिए खोल दिया गया है। मॉल में 200 से अधिक रिटेल शॉप्स हैं। शॉपिंग के लिए फेसम ब्रांड्स के स्टोर हैं और मूवीज एंटरटेनमेंट के लिए आईमैक्स थिएटर भी है।

 

4-एलांटे मॉल

चंडीगढ़ में स्थित एलांटे मॉल मॉल 1 लाख 15 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस मॉल को 2013 में बनाकर तैयार कर दिया गया था। मॉल के अंदर 200 से अधिक रिटेल शॉप्स हैं। इसके अलावा अमेरिकन-फ्रेंच और इटैलियन ब्रांड्स के तमाम आउटलेट्स हैं।

3- लूलू इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल

ये मॉल 1 लाख 70 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस मॉल का स्वामित्व बिजनेसमैन एमए युसुफ अली के पास है। इस मॉल में 215 स्टोर्स और आउटलेट्स हैं। इस मॉल में पीवीआर सिनेमा, हाइपर मार्केट और फन जोन भी है।

2- डीएलएफ ऑफ इंडिया

डीएलएफ ऑफ इंडिया मॉल नोएडा में स्थित है। ये मॉल 2 लाख स्क्वायर फीट के इलाके में फैला हुआ है। इसमें 333 से अधिक रिटेल स्टोर और मल्टी ब्रांड्स आउटलेट्स हैं। यहां करीब 100 से अधिक फैशन ब्रांड्स के आउटलेट्स हैं। ये भारत के सबसे बड़े मॉल्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

1- वर्ल्ड ट्रेड पार्क

जयपुर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मॉल है जो पूरे शहर का सबसे बड़ा आकर्षण है। ये मॉल 2 लाख 40 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ये मॉल 2012 में बनकर तैयार हुआ था और इस मॉल में कुल 11 फ्लोर हैं। खास बात ये है कि यहां करीब 1100 गाड़ियों की पार्किंग हो सकती है। इस मॉल में भी तमाम मल्टी ब्रांड स्टोर्स, विदेशी आउटलेट्स फन जोन, प्ले जोन, मूवीज एंटरटेनमेंट आदि हैं

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH