Science & Tech.

गर्लफ्रेंड ने कर दिया है व्हाट्सऐप पर ब्लॉक, फिर भी इस तरह कर सकते हैं मैसेज

नई दिल्ली। दोस्ती हो या फिर प्यार। उसमें जितना प्यार होता है, उतनी ही लड़ाई भी होती है। कभी-कभी लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि गुस्से में लोग अपने दोस्त को सोशल साइट्स पर ब्लॉक तक कर देते है। फिर हम बात तो क्या मैसेज भी नहीं कर सकते है? लेकिन अगर हम आपसे बोले कि ब्लॉक होने के बाबजूद आप अपने दोस्त को मैसेज कर सकते है तो यकीनन आपको विश्वास नहीं होगा। अगर आपको किसी दोस्त या किसी खास ने ब्लॉक कर दिया है तो बेशक ये न्यूज़ आपके लिए है।

व्हाट्सऐप एक ऐसा मैसेजिंग ऐप है। जो दुनिया का सबसे बड़ा मल्टीमीडिया ऐप है। केवल भारत में ही इसके 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। व्हाट्सऐप पर हम अपने दोस्तों से दिल खोलकर बातें करते हैं। फोटो से लेकर वीडियो शेयर करते है। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए आये दिन ऐप में बदलाव करता है।

अगर आपको आपके किसी ख़ास ने व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस ट्रिक से आप उसे फिर भी मैसेज कर सकते हैं। इस ट्रिक को करने के लिए आपको एक रुपये भी खर्च नहीं करना पड़ेगा और न ही कोई और ऐप इंस्टॉल करना होगा। इसके लिए बस आपको अपने किसी दोस्त की मदद लेनी होगी। यानी जिसने आपको ब्लॉक किया है, उसके व आपके बीच में एक आप दोनों का दोस्त भी शामिल होगा। इस ट्रिक को करने में आपके दोस्त का मुख्य किरदार होगा।

सबसे पहले आपका दोस्त एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएगा। इस ग्रुप में आप होंगे, आपका दोस्त होगा व वह भी होगा जिसने आपको ब्लॉक किया है। जिसने आपको ब्लॉक किया है उसे भी इस ग्रुप में आपको दोस्त ऐड करेगा। ग्रुप बनाने के बाद आपका दोस्त ग्रुप को छोड़ देगा। अब सिर्फ आप और आपका वो दोस्त ग्रुप में होगा जिसने आपको ब्लॉक किया था। ऐसे में अगर दोस्त गर्लफ्रेंड है तो और भी बढ़िया है। आप उसे प्यार से मना सकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH