मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन 1994 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है और वह भारत की पापुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें 2 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है जबकि उन्हें भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सरकार की ओर से ड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्मानित किया जा चुका है।
आपको आज तक ये ही पता होगा कि ऐश्वर्या का पहला प्यार सलमान खान हैं। अगर सच में आप यही सोच रहे है तो आप गलत हैं। जी हां, ऐश्वर्या की ज़िंदगी में सलमान से पहले भी कोई था। जिसका नाम सुनते ही ऐश्वर्या के पति अभिषेक गुस्से से लाल हो जाते हैं। ऐश्वर्या ने सबसे पहले राजीव मूलचंदानी नाम के एक शख्स से प्यार किया था। कुछ समय पहले एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कहा था की राजीव ने उनके लिए ऐश्वर्या से ब्रेकअप कर लिया था।
बात उन दिनों की है जब ऐश्वर्या मॉडलिंग और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेती थी। सभी उनकी सुंदरता की तारीफे भी करते थे और इसी दौरान उनकी मुलाकात राजीव मूलचंदानी से हुई जो मॉडलिंग करते थे, धीरे-धीरे वह एक दूसरे के नजदीक आ गए और उनका प्यार भी परवान चढ़ता गया उन्होंने काफी सारे फोटोशूट भी साथकराए। उस दौर में करियर की बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ रही ऐश्वर्या ने धीरे-धीरे अपने प्यार से दूर होना शुरू कर दिया। मीडिया में इसको कोई खास तवज्जो नहीं दी गई।