IANS News

महाराष्ट्र में 14 नक्सली ढेर

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 22 अप्रैल (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान में रविवार को 14 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में दो उच्चस्तर के कमांडर शामिल थे।

अधिकारी ने कहा कि घने जंगलों में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

अभियान के बारे में अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

मुंबई से करीब 900 किमी पूर्व में गढ़चिरौली को नक्सलियों का एक गढ़ माना जाता है।

=>
=>
loading...