InternationalOdd & Weird

इस देश में पुरुषों को दो शादी करना है जरूरी, नहीं तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

हर देश की अपनी संस्कृति और रीति रिवाज होते है। शादी को लेकर हर जगह का अपना नियम होता है। इस दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां एक बीबी रखने पर युवक को उम्र भर की जेल हो सकती है।

अफ्रीका का एक देश इरीट्रिया है, जहां ऐसा कानून है की एक पुरुष को दो शादियां करनी पड़ती है। अजीब बात तो यह है कि अगर कोई पुरुष इस बात से इंकार करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। फिर उस पुरुष को उम्र कैद जैसी सजा भी हो जाती है। वहीं अगर किसी महिला ने अपने पति को छोड़ दूसरी शादी की तो महिला को तो सजा होगी। साथ में महिला के कारण पुरुष को भी सजा मिलेगी।

सरकार ने इस फैसले को लेकर यह कहा है की इरीट्रिया कई समय से गृहयुद्धों का शिकार होता रहा है। इस युद्ध में इरीट्रिया के बहुत सारे सैनिक अपने जान से हाथ धो चुके है। वहीं इस युद्ध के वजह से वर्ष 1998 से 2000 के बीच पुरुषों की संख्या दिन पर दिन घटती ही जा रही है।

आपको बता दें कि पुरुषों की संख्या घटने के कारण देश में लड़कियां ज्यादा हैं और लड़के कम हैं। इस बारे में सरकार का कहना है कि महिलाएं अकेले अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती हैं। उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखना होगा। इसलिए देश की घटती आबादी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऐसा फैसला लिया है।

=>
=>
loading...