IANS News

कोपा लिबर्टाडोरेस के अगले दौर में लिबर्टाड

ला पाज (बोलीविया), 4 मई (आईएएनएस)| पराग्वे फुटबाल क्लब लिबर्टाड ने कोपा लिबर्टाडोरेस फुटबाल टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। लिबर्टाड ने गुरुवार रात खेले गए मैच में बोलीविया के क्लब द स्ट्रोंगेस्ट को 3-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रुप-सी में लिबटार्ड 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं स्ट्रोंगेस्ट क्लब सबसे नीचे है।

लिबर्टाड ने 21वें मिनट में ऑस्कर काडरेजो की ओर से किए गए गोल के दम पर अपना खाता खोला। इसके बाद, राउल कास्ट्रो ने 47वें मिनट में स्ट्रोंगेस्ट क्लब के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

एंटोनियो बारेइरो ने 85वें मिनट में लिबर्टाड के लिए गोल किया और उसे 2-1 से बढ़त दिला दी। इसके पांच मिनट बाद ही काडरेजो ने एक अन्य गोल से क्लब को 3-1 से जीत दिलाई।

=>
=>
loading...