IANS News

छग: बीजापुर में चार बम बरामद

बीजापुर, 4 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने गश्त के दौरान शुक्रवार को चार प्रेशर बम बरामद कर इन्हें निष्क्रिय कर दिया। इस सतर्कता से जवान बाल-बाल बच गए।

केन्द्रीय सुरक्षा बल के कमान्डेंड वी. के. चौधरी ने कहा कि शुक्रवार सुबह जवान बासागुड़ा से गश्त पर निकले थे। ग्राम सारकेगुड़ा मार्ग पर चार अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों ने प्रेशर बम लगा रखे थे। जवानों ने सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से प्रेशर बम अलग-अलग स्थानों में गाड़ रखे थे, लेकिन गश्त पर निकले जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

=>
=>
loading...