IANS News

दिल्ली में धूप भरी सुबह

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप भरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियज दर्ज किया गया। मंौसम विभाग ने दिन में आंशिक बदली छाने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह आसमान साफ रहा। हालांकि, दोपहर/शाम के बाद आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 64 फीसदी दर्ज की गई।

राजधानी का शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...