InternationalOdd & Weird

मालिक कर रहा था अपने कुत्ते के साथ ये काम, कुत्‍ते ने चला दी गोली

अमेरिका के एक आदमी का अपने कुत्‍ते के साथ खेलना काफी महंगा पड़ा। इस वजह से उसे अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा है। यह घटना तब हुई जब वह अपने पालतू कुत्‍ते के साथ खेल रहा था, तभी उसके कुत्ते ने उसे गोली मार दी।

उसके बाद गोली लगने वाले व्यक्ति ने 911 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सच्चाई का पता चला।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी वॉशिंगटन के लोवा में रहने वाले फोर्ट डॉज के रिचर्ड रेममे अपने घर में सोफा पर बैठे अपने दो कुत्तों से खेल रहे थे, इनमें से एक पिटबुल और एक लैब्राडोर प्रजाति का कुत्ता था।

घायल व्यक्ति अपने एक कुत्‍ते को अपनी गोदी में कुदना सीखा रहे थे, तभी उनके कुत्‍ते ने उनकी पिस्‍टल की सेफ्टी क्‍ल‍िप खोल दी। बेल्‍ट में पिस्‍टल लगी हुई थी ऐसे में जब गोदी में आने के लिए कुत्‍ते ने दोबारा छलांग लगाई तो उसके पैर की उंगलियों में फंसकर पिस्‍टल की ट्र‍िगर चल गई।

उसके बाद उस व्यक्ति ने पुलिस को कॉल किया। हालांकि इस व्यक्ति को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी और जरुरी उपचार के बाद अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई।

=>
=>
loading...