Entertainment

प्रियंका बनेंगी अभिषेक की पत्नी, ऐश्वर्या को लग न जाए मिर्ची

मुंबई। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नज़र आएंगी। इसके अलावा वह जल्द ही एक और बॉलीवुड फिल्म में नज़र आने वाली हैं। ख़बरों की मानें तो इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिषेक बच्चन भी होंगे। फिल्म में अभिषेक प्रियंका के पति का किरदार निभाएंगे। फिल्म में अभिषेक-प्रियंका की एक 13 साल की बेटी भी होगी। दोनों की बेटी का किरदार जायरा वसीम निभाएंगी।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक़, ये फिल्म आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड होगी। फिल्म में एक 13 साल की लड़की की कहानी को दिखाया जाएगा । बता दें कि आएशा चौधरी को immunodeficiency disorder के साथ पैदा हुई थी और 13 साल की उम्र में पता चला कि उसे pulmonary fibrosis भी है जिससे लड़ते हुए वह आगे बढती है।

इस बीमारी में फेंफड़े बढ़ने लगते हैं औऱ फिर सांस लेने में परेशानी होती है। आएशा ने काफी वक्त तक इस बीमारी से जंग लड़ी लेकिन वो साल 2015 में 18 साल की उम्र में सभी को अलविदा कह गईं। इस फिल्म को शोनाली बोस बना रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH