इन दिनों तैमूर अली खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि तैमूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर जहां भी जाते हैं, वहां की फोटोज़ को वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता। हाल ही में तैमूर अपनी मां करीना कपूर के साथ प्ले स्कूल पहुंचे। आमतौर पर छोटे बच्चों को स्कूल में जरा भी दिलचस्पी नहीं होती, प्ले स्कूल के बाहर कुछ ऐसा ही नजरा तैमूर के साथ देखने को मिला।
‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग में बिजी करीना कपूर खान ने अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकाला और बेटे को प्ले स्कूल ले गईं। तैमूर की केयर टेकर भी मौके पर मौजूद रहीं। प्ले स्कूल के बाहर जैसे ही केयर टेकर ने तैमूर को गोद से नीचे उतारा और आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन वह स्कूल के अंदर जाने के मूड में नहीं थे। ऐसे में करीना ने उनका हाथ पकड़ा और अंदर ले जाने की कोशिश करने लगी। इसके बाद ही वह गेट के अंदर गए और अंदर जाते ही नीचे गिर पड़े।
तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। तैमूर अपने जन्म के बाद से ही सुर्खियों में हैं। तैमूर मीडिया में काफी चर्चित भी हैं। अक्सर उनकी ढेर सारी फोटोज़ वायरल होती है। कभी वे रोते हुए नजर आते हैं तो कभी पोज देते हुए।
करीना कपूर खान तैमूर के जन्म के बाद फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से कमबैक कर रही है, जो 1 जून को रिलीज होगी। फिल्म में वे सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ नजर आएंगी।