Top NewsUttar Pradesh

सपा की सोशल इंजीनियरिंग, मनोज पाण्डेय फिर बने मंत्री

उप्र में मंत्रिमंडल विस्तार, अखिलेश मंत्रिमंडल, ब्राह्मण कार्ड, एक मंत्री बर्खास्त, गायत्री प्रसाद प्रजापति, मनोज पांडेयakhilesh yadav mulaym singh
उप्र में मंत्रिमंडल विस्तार, अखिलेश मंत्रिमंडल, ब्राह्मण कार्ड, एक मंत्री बर्खास्त, गायत्री प्रसाद प्रजापति, मनोज पांडेय
akhilesh yadav mulaym singh

गायत्री प्रजापति की भी हुई वापसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच जातियों को लुभाने की कवायद जारी है। कांग्रेस द्वारा बुजुर्ग ब्राहमण महिला प्रत्‍याशी शीला दीक्षित को उतारे जाने के बाद प्रदेश में 13 प्रतिशत की आबदी रखने वाले इस समाज को लुभाने के‍ लिए सत्‍तारूढ़ सपा सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार में ‘ब्राह्मण कार्ड’ खेला। सरकार के आठवें मंत्रिमंडल विस्तार में सीएम अखिलेश यादव ने कुल 10 लोगों को शपथ दिलाई, जिसमें तीन ब्राह्मण चेहरे शामिल हैं।

अखिलेश ने चला ब्राह्मण कार्ड, एक मंत्री बर्खास्त

अखिलेश मंत्रिमंडल में गायत्री प्रसाद प्रजापति, शंखलाल मांझी, मनोज पांडेय, शिवकांत ओझा, रियाज अहमद, यासिर शाह, अभिषेक मिश्रा, जियादुद्दीन रिजवी, रविदास मेहरोत्रा और नरेंद्र वर्मा को शामिल किया गया है। इसके अलावा खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री पप्पू निषाद को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी चीफ मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी ने मायावती के ब्राह्मणों के बीच पैठ बढ़ाने की कोशिशों के मद्देनजर इस विस्तार से विधानसभा चुनाव से पहले जातीय संतुलन साधने की कोशिश की। इस विस्तार में ब्राह्मण चेहरों मनोज पांडेय और शिवकांत ओझा को कैबिनेट में शामिल किया गया, जबकि अभिषेक मिश्रा का कद बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट में लाया गया। कांग्रेस और बीएसपी के बाद यह समाजवादी पार्टी की विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्राह्मणों को अपनी ओर आकर्षित करने की बड़ी रणनीति है।

इनके अलावा जियाउद्दीन रिजवी, रियाज अहमद और यासिर शाह के रूप में तीन मुस्लिम और गायत्री प्रजापति, नरेंद्र वर्मा और शंखलाल मांझी के रूप में तीन ओबीसी चेहरों को शामिल किया गया है। इस विस्तार में कई बर्खास्त मंत्रियों जैसे शिवकांत ओझा, मनोज पांडेय और गायत्री प्रजापति की मंत्रिमंडल में फिर से वापसी हुई। अखिलेश सरकार में पहले भी एक ही व्यक्ति को कई बार मंत्री पद की शपथ दिलवाई जा चुकी है।

इससे पहले, सीएम अखिलेश यादव ने 17 सितंबर को राज्यपाल राम नाईक से मंत्रिमंडल विस्तार का अनुरोध किया था। इसके बाद राजभवन ने शपथग्रहण के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की थी। गौरतलब है कि 12 सितंबर को सीएम अखिलेश यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गायत्री प्रसाद प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया था। अखिलेश के इस कदम के बाद ही समाजवादी पार्टी में कई दिनों तक घमासान मचा रहा था।

=>
=>
loading...