EntertainmentTop News

इरफान के इस बुरे वक्त में ये स्टार कर रहा है मदद, दे दी अपने घर की चाभी और कहा…

बॉलीवुड एक्‍टर इरफान खान और उनका परिवार इस समय सबसे बुरे वक्त से गुजर रहा है।  इरफान पिछले तीन महीने से न्यरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं।  आपको बता दे कि इस बीमारी में शरीर में ट्यूमर बन जाते हैं. इरफान अपनी इस बीमारी का इलाज लंदन में करा रहे हैं।

इरफान खान के इस बुरे समय में बॉलीवुड का हर एक छोटा-बड़ा कलाकार इरफान की मदद और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।  लेकिन आपको बता दे कि शाहरुख खान ने जो इरफान के लिए जो किया शायद ही बहुत कम लोग करते हैं।

खबरों के अनुसार, इलाज के लिए लंदन रवाना होने से पहले इरफान खान की पत्नी सुतापा ने शाहरुख को फोन किया था और उन्हें बताया कि इरफान उनसे मिलना चाहते हैं। सुतापा ने शाहरुख को अपने मुंबई स्थ‍ित मध आईलैंड निवास पर बुलाया।

इरफान के घर से कुछ ही दूरी पर मेहबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे शाहरुख उनसे मिलने पहुंचे। दोनों ने दो घंटे साथ में बैठ के बिताए। आपको बता दे शाहरुख ने इस न सिर्फ इरफान का हौसला बढ़ाया, बल्क‍ि उनको अपने घर की चाभी भी दे दी ये घर लन्दन में हैं। शाहरुख खान का मानना था कि इरफान उनकी  फैमिली को अपने  घर जैसा महसूस करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में इरफान से मिलकर लौटे उनके एक दोस्त ने बताया है कि इरफान की सेहत में सुधार आ रहा है।  उनकी रिकवरी की गति धीमी है, लेकिन इस साल के अंत तक वो भारत लौट सकते हैं।

रितेश देशमुख ने ल‍िखा- आपके जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं। वहीं पत्रलेखा ने ल‍िखा-  इरफान महोदय आप ठीक हो जाएंगे। आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। आपके लिए प्यार और प्रार्थनाएं। राहुल ढोलकिया ने ल‍िखा-  भाई जल्दी ठीक हो।

 

=>
=>
loading...