Uttar Pradesh

उप्र : राठ रामलीला महोत्सव 16 अक्टूबर से

राठ नगर का ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव, वृंदावन धाम, रामलीला व रासलीला मंडलियांramleela mahotsava
राठ नगर का ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव, वृंदावन धाम, रामलीला व रासलीला मंडलियां
ramleela mahotsava

राठ-हमीरपुर (उप्र)। राठ नगर का ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। रामलीला कमेटी ने इस महोत्सव की रूपरेखा घोषित कर दी है। महोत्सव में वृंदावन धाम से आई रामलीला व रासलीला मंडलियां 16 अक्टूबर से 10 नवंबर तक क्रमश: भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन करेंगी।

श्रीराम रामलीला समिति के अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत 16 अक्टूबर को मुकुट पूजन एवं शंकर जी की बारात के साथ होगी। वहीं 17 को नारद मोह व रावण जन्म, पृथ्वी पुकार व रामजन्म, 18 को मुनि आगमन,अहिल्या उद्वार, पुष्प वाटिका, 19 को धनुष भंग और लक्ष्मण परशुराम संवाद, 20 अक्टूबर को भगवान श्रीराम चंद्रजी की बारात जिसे बड़ी बारात भी कहते हैं, निकाली जाएगी।

इसके बाद 21 अक्टूबर को श्रीराम विवाह व कैकई-मंथरा संवाद, 22 को दशरथ प्रतिज्ञा व राम वनवास, 23 को राम-केवट संवाद चौपरा मंदिर में शाम 5 बजे तथा भरत मिलाप और रात में ही दशरथ मरण, 24 को सुतीक्षण संवाद, नकटी शूर्पणखा और खरदूषण वध रात में, 25 को सीता हरण, सुग्रीव मित्रता।

बुधौलिया ने बताया कि आल्हा गायन शारदा पैलेस में होगा। 26 को सीता खोज, लंकादहन तथा शारदा पैलेस में जवाबी कीर्तन, 27 को विभीषण शरणागत, अंगद रावण संवाद तथा शारदा पैलेस में कवि सम्मेलन, 28 को लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध व शारदा पैलेस में लोकगीत, 29 को मेघनाद वध, सती सुलोचना, पाताल विजय, बुंदेली लोक नृत्य शारदा पैलेस में, 30 को रावण वध शाम को रामलीला मैदान में, 31 को नाटक, 1 नवंबर को राज तिलक, पुरस्कार वितरण, नाटक एवं भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

इसी के साथ 2 नवंबर को श्री रामलीला मंच से श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 2 नवंबर को श्रीकृष्ण जन्म रात में, 3 को नंद उत्सव व शंकर लीला, 4 को माखन चोरी, 5 को कालीदह नाग नाथन रात में, 6 को जालंधर वध, 7 को भक्त मीरा, 8 को अक्रूर आगमन, कंस वध रात में, 9 को सुदामा चरित्र एवं बृज की होली एवं 10 नवंबर को भजन संध्या तथा आतिशबाजी प्रदर्शन के साथ रामलीला मेला का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए अफ्रीकन राजमहल सर्कस, काला जादू, झूले, सैकड़ों खेल-खिलौने आदि के साथ ही खरीदारी के लिए पचासों दुकानें लगेंगी।

=>
=>
loading...