IANS News

ट्रांसजेंडरों की आवाज आम जन तक पहुंचा रहा फोटो उत्सव

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)| ट्रांसजेंडर समुदाय के विविध पक्षों को दिखाने के लिए क्यूरेटर मणिक कात्याल ने ‘संदेश’ फोटो उत्सव शुरू किया है।

मल्टीमीडिया, लाइव शो और प्रिंट का उपयोग कर ‘द किताब’ संग्रहण द्वारा ‘संदेश’ यात्रा उत्सव में ट्रांसजेंडर समुदाय की सुंदरता और विविधिता को दर्शाया जाता है। क्यूरेटर मणिक कात्याल ने कहा कि इस फोटोग्राफी उत्सव से लोगों का ट्रांसजेंडर के प्रति नजरिया बदलेगा और वे उनके बारे में अधिक से अधिक जान सकेंगे।

डिस्प्ले पर कुछ किताबें ये हैं। मार्क सेलिगर की ‘क्रिस्टोफर स्ट्रीट’, निजतान क्रिम्स्की की ‘बीओआई : सोंग ऑफ वांडरर’, फियोना क्लार्क की ‘गो गर्ल’ और एरिक पोलित्जर की ‘ओयूटी : ट्रांसफॉर्मर्स ऑफ हवाना’ हैं।

मीडिया से ध्यान मिलने और ट्रांसजेंडर समुदाय की स्वीकार्यता बढ़ने के बावजूद कात्याल का मानना है कि संवेदनशीलता के अभाव में व्यवस्थित और सामाजिक-सांस्कृतिक अवरोध अभी भी मजबूत हैं।

‘संदेश’ की परिकल्पना पर उन्होंने आईएएनएस को बताया, ट्रांसजेंडर समुदाय के बारे में जागरूकता की काफी कमी है। लगभग 3.5 महीने के गहरे शोध के बाद पिछले साल दिसंबर में हमने ये उत्सव शुरू कर दिया।

अप्रैल में देहरादून में पहला चरण पूरा करने वाला पांच दिवसीय उत्सव रविवार को चंडीगढ़ में संपन्न हुआ।

=>
=>
loading...