IANS News

जम्मू एवं कश्मीर में भूस्खलन से 5 की मौत, 25 घायल

जम्मू, 15 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि रियासी के सेहर बाबा इलाके में एक झरने के अंदर बड़ी संख्या में लोग नहा रहे थे, तभी भूस्खलन हो गया, जिससे लोग इसके नीचे दब गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, बचाव और राहत अभियान जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

=>
=>
loading...