IANS News

बिहार में बारिश से लुढ़का तापमान

पटना, 3 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश सोमवार सुबह भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25़.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.8 डिग्री और पूर्णिया का 26़.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश भी दर्ज की गई है।

=>
=>
loading...