IANS News

नाइजरिया : गोलीबारी में 11 की मौत

आबुजा(नाइजीरिया), 3 सितम्बर (आईएएनएस)| नाइजीरिया के जोस शहर में हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रवक्ता टेर्ना टयोपेव के हवाले से कहा, हमलावरों ने रविवार को शहर के लोपांडेट दवाई डू क्षेत्र में हमला कर दिया और नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दशहत फैला दिया।

उन्होंने कहा कि हमले की वजह का अभी तक पता नहीं चला है और आगे की जांच जारी है।

=>
=>
loading...