IANS News

उप्र : मकान गिरने से 4 की मौत

लखनऊ, 6 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार तड़के बरसात के कारण एक मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस के साथ जिला प्रशासन की टीम पहुंची है।

पुलिस ने बताया कि हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में तड़के बरसात के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में छोटे (75 वर्ष), रामखिलावन (50), राजरानी और उनकी सात वर्षीय पुत्री रानी शामिल हैं।

छोटे और रामखिलावन अपने परिवार के साथ कल रात कच्चे मकान में सो रहे थे। सुबह अचानक उनका कच्चा मकान गिर गया जिसमें यह चारों लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उन सभी की मौत हो चुकी थी।

=>
=>
loading...