NationalTop Newsमुख्य समाचार

भारत बंद हुआ जानलेवा, अस्पताल जा रहे दो साल के मासूम की जाम में फंसने से मौत

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने आज भारत बंद बुलाया है। बंद के दौरान देश भर से अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई जगहों पर हिंसा होने की खबर है। बिहार में राजद कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर आए और कई जगहों पर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर ट्रेनें भी रोक दी। पुलिस से बी उनकी हिंसक झड़पें हुईं।

उधर, जहानाबाद में बंद की वजह से दो साल के बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल, जहानाबाद में भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों ने इलाज कराने जा रहे हैं मरीजों को भी रोक दिया। इलाज में देरी होने की वजह से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए बंद के नाम पर देश में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को विरोध करने का हक है, लेकिन आज देश में क्या हो रहा है? पेट्रोल पंपों और बसों को जलाया जा रहा है। लोगों के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार के जहानाबाद में विरोध-प्रदर्शन के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

बता दें कि पूरे देश में इस भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस के अलावा अन्य 20 राजनीतिक दल सड़कों पर उतरे हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH