International

रूस में बावर्ची बन गए पुतिन और जिनपिंग, साथ मिलकर बनाया खाना

मॉस्को। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाला और पुतिन के साथ पैनकेक बनाते नज़र आए। दरअसल, पुतिन चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ ‘फार ईस्ट स्ट्रीट’ मेले में पहुंचे।

पुतिन ने चिनफिंग को कुकिंग चैलेंज दिया जिसे चीनी राष्ट्रपति ने तुरंत स्वीकार कर लिया। फिर क्या था, दोनों राष्ट्रपति ने शेफ की ड्रेस पहनी और पैनकेक बनाने में लग गए। इस दौरान दोनों ने जमकर मज़े किए।

रूसी मीडिया ने दोनों की कई फोटोज भी जारी कीं। इनमें पुतिन और जिनपिंग को साथ तवे पर केक बनाते और साथ लंच करते देखा जा सकता है। यह पहली बार नहीं है कि दोनों नेताओं ने साथ में खाना पकाने के लिए हाथ आजमाया हो। इससे पहले जब पुतिन जून में चीन दौरे पर थे तब भी उन्होंने जिनपिंग के लिए पैनकेक बनाया था।

बता दें कि एक दिन पहले ही रूस और चीन ने मंगोलिया के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़े युद्धाभ्यास वोस्तोक-2018 शुरू किया था। इसमें करीब तीन लाख सैनिक, 36 हजार सैन्य वाहन, 80 जहाज, 1000 एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और ड्रोन शामिल हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH