City NewsRegional

गरीब किसान रातों-रात बन गया लखपति, खेत में मिली ऐसी कीमती चीज़

प्रतीकात्मक तस्वीर

पन्ना। कहते हैं कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक गरीब किसान के साथ। उसकी किस्मत रातों-रात ऐसी बदली की वह लखपति बन गया। उसे खेती करते समय खेत में 12 कैरेट 58 सेंट का हीरा मिला है। इस हीरे की कीमत करीब 30 लाख रु बताई जा रही है। हालांकि इसकी असली कीमत नीलामी के बाद ही पता चल पाएगी।

जिला खनिज और हीरा अधिकारी संतोष सिंह ने शुक्रवार को बताया, “प्रकाश कुमार शर्मा नाम के किसान को पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सरकोहा गांव स्थित एक निजी खेत में 12 कैरेट 58 सेंट का हीरा मिला है।” उन्होंने कहा कि इस हीरे की अनुमानित कीमत 30 लाख रूपये आंकी गई है।

हालांकि इसकी असली कीमत नीलामी के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि हीरा धारक ने पाए गए इस हीरे को आज दोपहर करीब एक बजे हीरा कार्यालय पहुंच कर जमा कर दिया है। अब इस हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। हर तीसरे महीने में हीरों की नीलामी होती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH