NationalRegionalTop Newsमुख्य समाचार

डेई तूफान का आधे हिंदुस्तान में कोहराम, इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

डेई तूफान पहले ओडिशा में हडकंप मचा चुका है। अब देश के अलग- अलग हिस्सों में इस तूफ़ान ने हडकंप मचा रखा है। इसको लेकर कई राज्यों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें, शनिवार को भी 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। तूफान की वजह से भारत की राजधानी दिल्ली का भी मौसम बदला हुआ है।

चक्रवाती तूफान डेई ने ओडिशा के मलकानगिरी में कहर बरपाया है। डेई शुक्रवार की सुबह गोपालपुर के पास समुद्र तट पर पहुंचा, जिसकी वजह से तेज हवाएं और बरसात होने लगी। बताया जा रहा है कि यहां अभी लगभग 23 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलीं। ओडिशा को हिला देने वाले चक्रवाती तूफान का कहर सिर्फ ओडिशा तक सीमित नहीं है। इसका असर अन्य राज्यों में भी दिख रहा है।

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भी डेई की वजह से बादल बरसे। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है यानी आधे हिन्दुस्तान पर तूफान का असर दिखेगा।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava