Sports

दिसंबर में इस स्टार खिलाड़ी से शादी करेंगी साइना नेहवाल, 10 साल से चल रहा अफेयर

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। उनके होने वाले पति का नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। ये कोई और नहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप हैं। दोनों एक दूसरे को करीं दस सालों से डेट कर रहे हैं। हालांकि लोगों को कभी इन दोनों के रिलेशनशिप की खबर नहीं लगी। ख़बरों के मुताबिक, दोनों इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। साइना के घरवालों ने तो शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

शादी में करीब 100 लोग शामिल होंगे। शादी के 5 दिन बाद यानी 21 नवंबर को भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें खेल और बॉलीलुड से जुड़े तमाम सेलेब्स शिरकत करेंगे। साइना नेहवाल की उम्र 28 वर्ष है जबकि पी कश्यप 32 साल के हैं। साइना और पी कश्यप की मुलाकात साल 2005 में हुई थी। उस समय इन दोनों खिलाड़ियों ने पी गोपीचंद से बैडमिंटन खेलने की ट्रेुनिंग लेना शुरु किया था।

जहां तक साइना नेहवाल की बात है तो वह अब तक बैडमिंटन में 20 खिताब जीत चुकी हैं जिनमें ओलंपिक में जीता गया कांस्य पदक और विश्व चैंपियनशिप में जीता गया स्वर्ण पदक शामिल है। वहीं पी कश्यप विश्व की विश्व रैंकिंग 6 नंबर तक रही है। उन्होंने साल 2104 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कश्यप ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने इस मैच में सिंगापुर के डी वोंग को हराया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH