IANS News

मप्र में सुबह तेज धूप

भोपाल, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह तेज धूप निकली हुई है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार सुबह आसमान साफ और तेज धूप निकली है जो चुभन पैदा करने वाली है। वहीं, राज्य में रातें हल्की ठंड का अहसास कराने लगी हैं।

मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 15 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

=>
=>
loading...