Entertainment

करीना कपूर ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, आप इतने में प्लान कर सकते हैं फॉरेन ट्रिप

मुंबई। हाल ही में करण जौहर की फ‍िल्‍म ‘कुछ कुछ होता है’ के 20 साल पूरे होने की ख़ुशी में एक पार्टी रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज शामिल हुए। करीना ने भी अपनी उपस्तिथि से पार्टी में चार चांद लगा दिए। इस पार्टी में सबकी नज़र करीना कपूर पर थी। हो भी क्यों न। उन्होंने ड्रेस जो इतनी शानदार पहनी थी।

करीना ने इस मौके पर बालमैन प्लंज नेक ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए हैं। वैसे ये ड्रेस ई-कॉमर्स कंपनियों की साइट पर भी उपलब्ध है। करीना के आउटफिट की कीमत में थाईलैंड, मालदीव, बाली, फिजी आइलैंड जैसी जगहों की ट्रिप प्लान की जा सकती है। पार्टी में करीना कपूर मशहूर फैशन ड‍िजाइनर मनीष मल्‍होत्रा के साथ पोज देती नजर आईं। उन्‍होंने इस लुक को परफेक्‍शन देने के ल‍िए स्मोकी आई मेकअप किया था साथ ही न्यूड लिपस्टिक लगाई थी।

बता दें कि करीना कपूर 2016 में बेटे तैमूर के जन्‍म के बाद से पर्दे से गायब हो गई थीं और इस साल उन्‍होंने एकता कपूर की फ‍िल्‍म वीरे दी वेड‍िंग से वापसी की थी। अब करीना पूरी तरह से पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं। करीना जल्‍द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगी। इस फ‍िल्‍म में वह आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विकी कौशल, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH