IANS News

पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

इस्लामाबाद, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंगलवार को देश की समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है।

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने कहा कि समुद्र में एक अभियान के दौरान मछुआरों को हिरासत में लिया गया और उनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गिरफ्तार मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

=>
=>
loading...