Odd & WeirdSportsTop News

संघर्षों के दिनों में रोड्स पर बेचे गोलगप्पे, अब मुंबई की रणजी टीम में खेलेगा यूपी का खिलाड़ी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले 16 साल के क्रिकेट खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को मुंबई की रणजी टीम में चुना गया है। यशस्वी को ये मौका कड़ी मेहनत के बाद मिला है। संघर्ष के दिनों में गोलगप्पे तक बेचने वाले 16 साल के युवा खिलाड़ी जायसवाल अब मुंबई की ओर से मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। उन्हें श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। पहले जायसवाल गुरुवार को घोषित हुई 15 सदस्यीय मुंबई की टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन श्रेयस अय्यर को भारत की टी-20 टीम में शामिल किए जाने के बाद मुंबई ने उनके स्थान पर जायसवाल को जगह दी। अगर जायसवाल अंतिम एकादश में शामिल होते हैं तो इस मैच के साथ ही अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत करेंगे।

बता दें कि अंडर 19 एशिया कप भी भारत ने यशस्वी जयसवाल की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर ही जीता था। यशस्वी ने पूरे टूर्नामेंट में लगभग 80 के औसत से 318 रन बनाए। टीम इंडिया के विजेता बनने में अहम भूमिका निभाने वाला ये खिलाड़ी कभी मुंबई में पानी-पूरी के ठेले पर काम करता था। उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले इस लड़के के लिए क्रिकेटर बनना इतना आसान नहीं था।

महज 11 साल की उम्र में जब वह 2012 में क्रिकेटर बनने का सपना लेकर अपने चाचा के पास मुंबई पहुंचा, तो उनके चाचा के पास इतना बड़ा घर नहीं था कि वह उसे भी उसमें रख सके। तब वह एक डेयरी दुकान में अपनी रातें गुजारता था। यशस्वी ने बताया कि मैं यह सोचकर मुंबई आया था कि मुझे मुंबई से ही क्रिकेट खेलना है। मैं एक टेंट में रहता था, जहां बिजली, वॉशरूम या पानी की सुविधा नहीं थी। दो वक्त के खाने के लिए फूड वेंडर के यहां काम करना शुरू कर दिया। रात में पानी पूरी बेचा करता था। कभी साथ खेलने वाले साथी आ जाते थे, तो उन्हें पानी पूरी खिलाने में बुरा अनुभव होता था। लेकिन यह काम मेरे लिए जरूरी था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH