IANS News

हांगकांग के फिल्मकार रेमंड चाउ का निधन

हांगकांग, 3 नवंबर (आईएएनएस)| ब्रूस ली और जैकी चेन जैसे मार्शल आर्ट लेजेंड्स को दुनिया से मुखातिब करने वाले हांगकांग के दिग्गज फिल्म निर्माता रेमंड चाउ का शुक्रवार को निदन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

हांगकांग की फिल्म इंडस्ट्री के सुनहरे युग के निर्माण में चाउ की अहम भूमिका रही। उन्होंने 1970 में गोल्डन हार्वेस्ट की सहस्थापना की थी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, चाउ का शुक्रवार को निधन हुआ।

वर्ष 1927 में जन्मे चाउ ने शंघाई में सेंट जॉन विश्वविद्यालय में पत्रकारिता का अध्ययन किया और एक संवाददाता के रूप में काम करना शुरू किया था।

 

=>
=>
loading...