जोधपुर। जोधपुर में रहने वाले विवाहित जोड़े पर फिटनेस का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उन्होंने ऐसी बॉडी बना डाली जिसकी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर शहर के रहने वाले आदित्य और गायत्री की जोड़ी ने साबित कर दिखाया कि फिटनेस की कोई उम्र नहीं होती और इन्होने एक दूसरे को मोटिवेट करके जो फिटनेस यात्रा की है जो अन्य सभी के लिए एक मिसाल बन गयी है।
अब इस जोड़ी की फिटनेस स्टोरी अन्य लोगों को फिट रहने के प्रति जागरूक करने और प्रेरित करने का काम कर रही है। इस जोड़ी ने जब खुद को फिट बनाने की ठानी तो उनकी राह बिलकुल भी आसान नहीं थी।
जब इन्होने शुरुआत की 40 वर्षीय आदित्य शर्मा का वजन करीब 72 किलोग्राम था वही उनकी पत्नी गायत्री शर्मा का वजन करीब 62 किलोग्राम था।
कुछ महीने के बाद आदित्य ने 20 किलो वजन कम कर लिया। वहीं, उनकी बॉडी का 8% फैट कम हो गया। जब वे फिट दिखाई देने लगे तब उन्होंने एक्सरसाइज से बॉडी को नया आकार दिया। दूसरी तरफ, गायत्री ने सिर्फ 3 महीने में 11 किलो वजन कम कर लिया।
इतनी ही नहीं, उनकी कमर का साइज 25 इंच हो गया। अब ये कपल काफी यंग नजर आने लगा। इसके बाद, लोग उनसे फिट रहने के लिए सजेशन लेने लगे। वे जहां भी जाते लोग उनका पीछे लग जाते।
फिलहाल, दोनों ने अपना जिम केंद्र शुरू कर दिया है। अब वे दूसरों को फिटनेस टिप्स भी देते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिससे लोगों को अच्छा प्रभाव मिलता है।