IANS News

राफेल फैसले पर भाजपा मंत्रियों का कांग्रेस पर हमला

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की विपक्षी पार्टियों की मांग खारिज कर दिया, और इसके साथ ही राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर भ्रामक प्रचार अभियान चलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ ने कहा सरकार को भरोसा था कि इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला उसके पक्ष में होगा, क्योंकि सौदा ‘निष्पक्ष’ था।

राजनाथ ने सौदे की जांच के लिए समिति की मांग को भी ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि फैसले के मद्देनजर सौदे पर किसी तरह की चर्चा की बात अब खत्म हो गई है।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राफेल सौदे को ‘निष्पक्ष’, ‘निष्कपट’ और ‘पारदर्शी’ बताया। उन्होंने कहा, “मैं आग्रह करूंगा कि राफेल के खिलाफ सभी प्रचार अब खत्म होने चाहिए। देश का सामरिक हित ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस फैसले ने कांग्रेस का झूठ उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा, “यह एक सही फैसला है। हम इसकी सराहना करते हैं।”

 

=>
=>
loading...