EntertainmentTop News

तैमूर ने सैफ़ और करीना के संग यूं की मस्ती, सामने आई लेटेस्ट तस्वीरें

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर स्टार किड्स तैमूर अली खान है। एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लाडले तैमूर का दूसरा बर्थडे साउथ अफ्रीका में मनाया जाएगा। बता दें, 20 दिसंबर को तैमूर का बर्थडे है। और बर्थडे के पहले ही सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज़ वायरल हो रही हैं।

इन फोटोज़ में तैमूर और करीना किसी समुद्र के किनारे बीच पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर इस फोटो में बिना टीशर्ट, शॉर्ट पैंट और रेड शूज में दिखाई दिए। वहीं करीना ने काफ्तान ड्रेस पहना हुआ है।

एक अन्य फोटो में सैफ अली खान और करीना कपूर लंच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों फोटो के अलावा एक और भी फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें सैफ अली खान बेटे तैमूर को एक साइकिल में पीछे तैमूर को बैठाकर घुमा रहे हैं।

बता दें, पिछले साल बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स तैमूर अपने जन्म के वक्त से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। जब उनका जन्म हुआ था, तब तैमूर अपने नाम को लेकर विवादों में आए थे।

सोशल मीडिया पर तैमूर काफी पॉपुलर हैं और उनके कई फैन क्लब्स भी हैं। आमतौर पर सेलेब्स अपने बच्चों को मीडिया की नजरों से बचाते हैं, लेकिन तैमूर के साथ करीना-सैफ ने ऐसा नहीं किया।

=>
=>
loading...