Lifestyle

इस वजह से गैर मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं महिलाएं, शादीशुदा लोग जरूर पढ़ें

नई दिल्ली। अक्सर ऐसा देखने में आता महिलाएं पति के होते हुए भी गैर मर्द के साथ संबंध बना लेती हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए उस रिश्ते में विश्वास और प्यार होना बेहद जरूरी होता है। आखिर उसके बावजूद भी ऐसा दिन क्यों आता है कि महिला अपने पति को छोड़कर किसी पराए मर्द की ओर आकर्षित होने लग जाती है। आज हम आपको इसके कारण बताने जा रहे हैं कि आखिर महिलाएं किसी गैर मर्द के साथ संबंध क्यों बनाती हैं।

अकेलापन: कई बार ऐसा देखने में आता है कि पति नौकरी या काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है जिससे पत्नी को अकेलापन महसूस होता है। अकेलापन दूर करने के लिए वो किसी गैर मर्द में अपना सहारा ढूंढती है।

आपसी-अनबन: अक्सर देखने में आता है कि पति-पत्नी के बीच अनबन हो जाती है। अगर दोनों की आपस में बिलकुल नहीं बनती तो जाहिर सी बात है कि दोनों संबंध बनाने से भी कतराते होंगे। ऐसे में कुछ महिलाएं बाहर रिश्ता बना लेती हैं।

सेक्‍स में अंसतुष्टि: कई बार महिला अपने पति के साथ संबंधों से संतुष्ट नहीं होती। इस बात को वह खुलकर कह नहीं पाती, जिसकी वजह से बाहर की ओर भागती है।

शादी समान उम्र में न होना: किसी भी लड़की की शादी समान उम्र के लड़के से न करना एक बहुत बड़ी समस्या है। लड़की की शादी चाहे छोटे उम्र के लड़के से हो या अधिक बड़े उम्र के लड़के से दोनों ही स्थिति में लड़की ही परेशान होती है। अयोग्य शादी के कारण पुरुष को तो सेक्स से संतुष्टि मिल जाती है लेकिन स्त्री को सेक्स से संतुष्टि नहीं मिलती।

बदला: कई बार कुछ महिलाएं जीवन साथी द्वारा मिले अनादर का बदला लेने के लिए पराए मर्द के साथ अफेयर करती है। महिलाए ये बदला लेकर अपने पति को ये बताती है कि किसी भी व्यकित को दबाव में रखने से कैसा महसूस होता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH