Top NewsUttar Pradesh

बुलंदशहर हिंसा: मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल गिरफ्तार, भारतीय जनता युवा मोर्चा का है सदस्य

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर हिंसा मांमले में आरोपी शिखर अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि शिखर अग्रवाल स्याना से भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष था जिसे स्याना पुलिस ने हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिखर अग्रवाल को लेकर पुलिस टीम स्याना पहुंची और उससे हिंसा के मामले में पूछताछ की गई। बीते 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी को लेकर हिंसा हुई थी। हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी के युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।

आपको बता दें इस मामले में एसआई सुभाष चंद्र ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी तक 35 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शिखर अग्रवाल को हापुड़ से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शिखर अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है। अभी भी हिंसा मामले में 50 आरोपी फरार चल रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH