Lifestyle

कंडोम पहन कर भी जीवनसाथी को नहीं कर पाते खुश, तो कीजिए ये उपाय

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE
कंडोम का इस्तेमाल अक्सर लोग तब करते हैं जब उन्हें बच्चे की चाह नहीं होती। इतना ही नहीं AIDS के खतरे से बच सकें इसलिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत देश में ज्यादातर लोग कंडोम पहनने का सही तरीका नहीं जानते हैं, जिसके कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं इससे महिलाओं पर भी काफी बुरा असर पड़ता है इसीलिए आज हम आप सभी को बताने जा रहे हैं कि कंडोम पहनने का सही तरीका क्या है।
IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE
कंडोम पहनने का सही तरीका – 
ऐसे देखा जाता है कि लोग कंडोम के पैकेट को तुरंत ही फाड़कर इसे पहन लेते हैं जोकि ग़लत है, क्योंकि कंडोम के पैकेट में आगे की तरफ हवा भरी होती है इसलिए ज़रूरी है कि पहनने से पहले इसकी हवा जरूर निकाल दें अगर आप ऐसा करेंगे तो आप कंडोम को सही तरीके से पहन पाएंगे।
IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE
कंडोम पहनने से पहले इसे एक बार अच्छे तरीके से चेक जरूर करें। क्योंकि कई बार पैकेट से फटे कंडोम भी निकल आते हैं जिसकी वजह से अनचाहे गर्भ का खतरा 30% तक बड़ जाता है। इसीलिए हमेशा इस चीज पर ध्यान दें और कभी भी फटे कंडोम का इस्तेमाल ना करें।
रिपोर्ट – प्रार्थना श्रीवास्तव
=>
=>
loading...