नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक मां ने आपसी रिश्ते को को शर्मसार कर दिया। यहां एक महिला को अपने बेटे के दोस्त से प्यार हो गया। दोनों के बीच संबंध भी बन गए, लेकिन इन सबके बीच इस बात की भनक महिला एके बेटे को लग गई। वो दोनों के बीच रोड़ा बनने लगा तो महिला ने ऐसा कदम उठाया जिससे इंसानियत शर्मसार हो गई। महिला ने अपने 30 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं बेटे की हत्या करने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल को भी दी और वहां से भाग निकले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार न्यू अशोक नगर के झंडे वाला चौका के पास सुभद्रा देवी अपने बेटे रवींद्र पाठक के साथ रहती थी। कुछ साल पहले रवींद्र का दोस्त अजीत भी उनके साथ रहने आ गया। सुभद्रा देवी के पति यूपी के बस्ती जिले में अपने गांव में रहते हैं। बताया जाता है कि सुभद्रा देवी के आठ बच्चों में रवींद्र एकलौता बेटा था। अजीत अपने दोस्त के साथ रिक्शा चलाया करता था। साथ में रहने के दौरान सुभद्रा और अजीत को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।
पुलिस जांच में पता चला कि सुभद्रा और अजीत का तीन महीने का एक बेटा भी है। सुभद्रा ने अपना बेटा आजादपुर में रहने वाली अपने बेटी को दे दिया था। इस बात की जानकारी जब रवींद्र को लगी तो उसने मां को अजीत से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान दोनों के बीच काफी झगड़ा हो गया।झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुभद्रा ने अजीत के साथ मिल पहले को रवींद्र का गला दबाया फिर उसकी लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।