NationalTop News

हेगड़े को तहसीन पूनावाला का चैलेंज, कहा- लो छू ली हिंदू की लड़की, अब हाथ काटो

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक विवादित बयान दिया है जिसपर बवाल मच गया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई हिंदू लड़की का हाथ छूता है तो उसके हाथ बचने नहीं चाहिए। अनंत हेगड़े ने कर्नाटक के कोडागू में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बात कही।वहीँ अब कांग्रेसी समर्थक हेगड़े को जवाब देने के लिए मैदान में उतर आये हैं।

कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने बीजेपी नेता को चुनौती देते हुए कहा कि हेगड़े जी मेरे हाथ से हिंदू लड़की टच हो गई है, अब आपको जो करना है कर लीजिए। तहसीन पूनावाला सोमवार को अनंत कुमार हेगड़े को टैग करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। जिसमें वे अपनी पत्नी को बाहों में भरे हुए हैं। कैप्शन में लिखा है कि गुड आफ्टरनून हेगड़े जी, देखिए मैंने अपने हाथ ने हिंदू जिंदगी को छू दिया है। अब आपको जो करना है, कर लीजिए।

बता दें कि रविवार को कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए अंनत कुमार हेगड़े ने कहा था कि हमें अपनी समाज की प्राथमिकताओं के बारे में फिर से सोचना होगा। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हमारे आस-पास जो हो रहा है उस पर भी निगाह रखनी चाहिए। वहीं जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वो बचना नहीं चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH