City NewsRegionalTop News

दो बच्चों का बाप करता था बच्चियों का अपहरण, वजह जानकर रोक नहीं पाएंगे अपने आंसू

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो आठ साल से कम उम्र की बच्चियों को किडनैप करता था। हालांकि जब आप इसकी वजह जानेंगे तो तो आपके भी आंखों से आंसू निकल आएंगे। बच्चियों को किडनैप करने के बाद वह उन्हें कोई नुक्सान नहीं पहुंचाता था। उन्हें अपने घर रखता। उनकी सेवा करता करता। खाना खिलाता और कुछ दिनों बाद उन्हें जाने देता। वजह थी इस शख्स की खुद की बेटी का किडनैप होना। उसे अपनी बेटी की कमी इतनी खलती, कि वो दूसरों की बेटियों को उठाकर अपने घर लाता और उनकी सेवा करता।

ये घटना पेशे से चालक कृष्ण दत्त तिवारी की है, जो दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहता है। इसकी आठ वर्षीय बेटी का अपहरण करीब दो महीने पहले हरी नगर इलाके से हुआ था। जिसके बाद से वो अपनी बच्ची की याद में परेशान रहने लगा था। उसने हाल ही में कीर्ति नगर में जवाहर कैम्प से एक आठ वर्षीय बेटी को किडनैप किया, लेकिन लड़की सुबह लड़की अपने आप सुरक्षित घर पहुंच गई। लड़की ने बताया कि वह शौचालय गई थी जहां एक व्यक्ति ने उसे अपनी बाइक पर अपने घर ले चलने का लालच दिया। पुलिस ने ने बताया कि लड़की रातभर उस व्यक्ति के घर में रही और अगली सुबह उसे उसके घर के पास के एक स्थान पर छोड़ दिया गया। लड़की ने यह भी कहा कि आरोपी ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया।

इससे पहले भी इस व्यक्ति ने कबूल किया कि करीब दो महीने पहले उसने हरी नगर इलाके से आठ वर्षीय लड़की का अपहरण किया था। उस समय भी उसने एक लड़की को दो से तीन दिन अपने पास रखने के बाद छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि जब भी तिवारी का परिवार उससे यह पूछता कि लड़कियां कहां से आई हैं तो वह उन्हें बताता कि लड़की उसके दोस्त की बेटी है जो बाहर गया हुआ है और उसने लड़की की देखभाल करने की जिम्मेदारी उसे दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH