Entertainment

भाई तुषार कपूर के नक्शेकदम पर चलीं एकता कपूर, सरोगेसी के जरिए बनीं मां

मुंबई। जितेंद्र की बेटी एकता कपूर सरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सूत्रों के मुताबिक़, बच्चे का जन्म 27 जनवरी को ही हो गया था। इस खबर के बाद एकता को बॉलीवुड से बधाइयों का तांता लग गया है। एकता से पहले उनके भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए पिता बने थे।

एकता के मां बनने के बाद हंसल मेहता ने अपने ट्विटर एकाउंट पर बधाई संदेश देते हुए लिखा, ‘एकता कपूर आपको ढेर सारी बधाईयां।’ वहीं फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने एकता कपूर को लिखा- ‘आज सुबह की सबसे शानदार न्यूज। बहुत-बहुत बधाई एकता। भगवान आपके बच्चे को सेहत और खुशियां बख्खे। ढेर सारी मस्ती।’

बता दें कि एकता शादी को लेकर ये बयान दे चुकी हैं कि जैसा ही उन्हें कोई अच्छा लड़का मिलेगा वो शादी कर लेंगी। एकता ने ये भी कहा था कि अब अच्छे लड़कों की कमी हो गई है लेकिन जब तुषार के बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था। तभी उन्होंने मां बनने की इच्छा जरूर जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह जब जिम्मेदारी उठाने लायक हो जाएंगी तब मां बनना चाहेंगी। बता दें कि एकता ने सीरियल ‘हम पांच’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस समय वो देश की सबसे बिजी प्रोड्यूसर्स में से एक हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH