NationalTop News

कांग्रेस में शामिल हुईं शिल्पा शिंदे, यहां से लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

मुंबई। बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। शिल्पा मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी नेता चरण सिंह सापरा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें मुंबई की किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है।

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद शिल्पा शिंदे ने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी मैं वहां से चुनाव लड़ूंगी। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है कि जो लोगो मे भेदभाव नहीं करती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। मैं चाहती हूँ कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की रहने वाली शिल्पा शिंदे ने अपना टेलीविजन करियर साल 1999 में शुरू किया था। उन्होंने ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2016 की शुरुआत में शो छोड़ दिया था। अक्टूबर 2017 में शिंदे ने रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 11’ में भाग लिया। बाद में वह बिग बॉस 11 की विनर भी बनीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH