Odd & WeirdOther News

यहां मुर्दे भी देते हैं मरने पर टैक्स, जानिए चौंका देने वाला सच!

हमारे देश में टैक्स एक ऐसा विषय है जो हमेशा ही चर्चा में रहता है, क्योंकि टैक्स ही एक जरिया है, जिससे देश का विकास संभव हो सकता है। आपने अब तक कई तरह के टैक्स के बारे मे सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक अलग तरह के टैक्स के बारे मे बता रहे हैं जिसके बारे मे जानकर आप चौंक जाएंगे। इंसान जब तक जिंदा रहता है तब तक वह टैक्स भरता है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी जगह भी हैं जहां श्मशान घाट पर आने वाले हर मुर्दे को चिता पर लिटाने से पहले टैक्स देना पड़ता है।जी हां भगवान् शिव की नगरी काशी के बनारस का मणिकर्णिका श्मशान घाट दुनिया का ऐसा पहला श्मशान है जहां पर शवों के जलाने का सिलसिला नहीं थमता है। कहा जाता है कि यहा पर एक दिन मे करीब तीन हजार शव जलाए जाते हैं। जिसके लिए बनारस के मणिकर्णिका श्मशान घाट में मुर्दों से भी टैक्स वसूला जाता है। यह परंपरा करीब तीन हजार साल पुरानी बताई जाती है।कहा जाता है कि राजा हरीशचंद्र के समय से यह परंपरा चल रही है। समय के साथ यहां की परंपरा भी मजबूत होती गई। जो आज भी जारी है। कहा जाता है कि इस भस्म से यहां पर होली खेली जाती हो। जो मोक्ष का मार्ग मानी जाती है।
,

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava