NationalTop News

क्या कांग्रेस में शामिल होने जा रहा सर्जिकल स्ट्राइक का हीरो..

नई दिल्ली। साल 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को सिरे से नकार दिया है। डीएस हुड्डा ने कांग्रेस में जाकर विजन डाक्यूमेंट तैयार करने की खबर को गलत बताया है।

बता दें कि गुरुवार को खबरें सामने आई थी कि कांग्रेस ने लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हु़ड्डा (रिटायर्ड) को पार्टी में शामिल करते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। ऐसा कहा जा रहा था कि जनरल हुड्डा कांग्रेस का विजन डॉक्यूमेंट भारत के सुरक्षा को केंद्र में रखकर बनाएंगे और इसके लिए कांग्रेस ने टास्क फोर्स का भी गठन किया है लेकिन हुड्डा के नकार देने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया है।

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हु़ड्डा (रिटायर्ड) 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल स्ट्राईक के वक्त आर्मी कमांडर थे जो नॉर्दन कमांड का अगुआ होता है। इस ऑपरेशन के वक्त लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा अपने कमरे में बैठे उस ऑपरेशन को देख रहे थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH