बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज इंडिया की नंबर वन एक्ट्रेस हैं। दीपिका की खूबसूरती के साथ साथ उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। दीपिका जहां जाती हैं वहां सिर्फ उन्हीं के चर्चे होते हैं। बीते साल ही दिनों ही दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर अपना घर भी बसा लिया है। फिल्म पद्मावत से मोस्ट वैल्यूड सेलेब की लिस्ट में शामिल होने वाली दीपिका पादुकोण अब हर किसी की फैवरेट बन चुकी है। हाल ही में दीपिका को लोकमत महाराष्ट्रियन के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। साथ ही दीपिका को नयका मिस फेमिना अवार्ड 2019 में वीमेन ऑफ़ दी ईयर अवार्ड से भी नवाज़ा गया है।राजीनीति में हमे कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने पॉलिटिक्स में आते रहते हैं। हाल ही लोकमत महाराष्ट्रियन अवार्ड में शामिल हुई थी जहां दीपिका से एक सवाल किया गया जिसका उन्होंने बड़ा ही मजेदार तरीके से जवाब दिया। इस इवेंट में जब दीपिका से पूछा गया की क्या वो कभी पॉलिटिक्स को ज्वॉइन करेंगी। तो इस दीपिका ने बताया की मुझे वैसे तो पॉलिटिक्स के बारे में ज्यादा नहीं पता है। क्योंकि मुझे इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन हां अगर मैं इसे ज्वाइन करती हूं तो मैं मिनिस्टर ऑफ स्वच्छ भारत बनना पंसद करूंगी।
दीपिका ने बताया की उन्हें सफाई से बहुत लगाव है। उन्होंने अपना एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि वो बचपन में अपने दोस्तों के घर जाती थीं तो वहां जाकर सफाई करती थी। इसके बाद उनके दोस्त उनसे ज्यादा लगाव रखते थे और खूब अपने घर पर बुलाते थे। क्योंकि वो सफाई कर के रखती थीं। आपको बता दें कि दीपिका पिछले साल फिल्म पद्मावत में ही नज़र आईं थी। जिससे उन्होंने बहुत शोहरत कमाई थी। जल्द ही दीपिका फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एसिड विक्टिम लक्ष्मी पर आधारित होगी। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। मेघना गुलजार की इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।