Entertainment

अपने से 17 साल बड़े लड़के को दिल दे बैठी ये 21 साल की एक्ट्रेस, करेगी शादी, फैंस का दिल टूटा

मुंबई। दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल एक बार फिर चर्चा में हैं। वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सायशा सहगल अपने से 17 साल बड़े एक्टर आर्या से शादी करने जा रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक़, दोनों इसी महीने 9-10 मार्च को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आर्या और सायशा ने एक साथ गजनिकांत फिल्म में काम किया था। इसी फिल्म के बाद से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी।

सायशा सहगल का जन्म 12 अगस्त 1997 मुंबई में हुआ था। वह फिलहाल 21 वर्ष की है। सायशा ने हिंदी फिल्मों मे करियर की शुरुआत अजय देवगन की फिल्म शिवाय से की थी। इसके अलावा वह कई साउथ फिल्मों में काम कर चुकी है। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा सोशल मीडिया से लगा सकते हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में बॉलीवुड के बड़े सितारे आमंत्रित किए गए हैं। खैर सायशा 21 वर्ष के साथ अपनी उम्र से 17 साल बड़े एक्टर के साथ शादी रचा रही है जिससे उनके फैंस को बुरा लग सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH