EntertainmentInternationalTop News

प्रियंका के फैंस लिए खुशखबरी! Desi Girl और निक की ज़िंदगी में जल्द आने वाला है…

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच कितना प्यार है ये बताने की जरूरत नहीं हैं। शादी के बाद से दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। कभी अपने हॉलीडे ट्रिप्स की वजह से तो कभी अपनी रोमांटिक फोटोज के कारण ये दोनों फैंस और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में प्रियंका ने जोनास ब्रदर्स को ज्वॉइन किया और वह उनके साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। अब प्रियंका और उनके परिवार के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जो उनके पति निक से जुड़ी हुई है। जानकारी के मुताबिक, जोनस ब्रदर्स की पर्दे के पीछे की जिंदगी को दर्शाती डॉक्युमेंट्री बनाने जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री पर काम ज़ोरो से शुरू हो चुका है। यह डॉक्युमेंट्री अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बनाई जा रही है। यानि की जल्द ही जोनस ब्रदर्स की रियल लाइफ पर डॉक्युमेंट्री देखने को मिलेगी। हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, अमेजन स्टूडियोज की प्रमुख जेनिफर साल्क ने फिल्म को ‘निजी, बिहाइंड द सीन्स लुक’ के बारे में बताया है। आपको बता दें जोनस ब्रदर्स ने अपने फैन्स से उनकी निजी जिंदगी को करीब से दिखाने का वादा किया है। जोनस ब्रदर्स ने अपने प्रशंसकों की तारीफ करते हुए कहा है कि कहा कि वो दुनिया में सबसे अच्छे प्रशंसक हैं। व्यक्तिगत रूप से हमारे सफर में वे भी हमारो साथी रहे हैं। डॉक्युमेंट्री के प्रीमियर की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

 

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava