मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक दूसरे के साथ शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी बड़ी धूम-धाम से हुई। शादी में दुनिया भर के रसूखदार बिजनेसमैन, व्यापारियों के साथ ही बॉलीवुड के कई बड़े नामों ने भी इस शादी में शिरकत की।इस शाही शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और सियासत से जुड़े नामी लोग भी दिखाई दिए, इनमे रजनीकांत, शाहरुख़ ख़ान, आमिर ख़ान, रणबीर कबूर, करण जौहर, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन समेत कई नामचीन हस्तियां दिखीं।
लेकिन एक एक्ट्रेस ने अपनी ख़ूबसूरती से शादी में चार-चांद लगा दिए। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में सभी की निगाहें इस अदाकार पर टिक गयी।
हम बात कर रहे हैं दिशा पटानी की जिन्होंने जैसे ही सहादसी में कदम रखा, सभी की धड़कन रुक गयी। दरअसल, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी के साथ पार्टी में आये थे।
आकाश अंबानी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे हैं, जबकि श्लोक मेहता रसेल मेहता और मोना की बेटी हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ सबसे पहले वेडिंग स्थल पर पहुंचे।उसके बाद शाहरुख खान अपनी पत्नी के गौरी के साथ पहुंचे। शाहरुख खान इस दैरान सफेद बंदगला कोट में बहुत हैंडसम दिख रहे थे, जबकि गौरी ने इस दौरान साड़ी पहनी हुई थी।इस दौरान बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण रॉयल लुक में नजर आईं।
दीपिका यहां सब्यसाची की रेड साड़ी में नजर आईं, जो उनके स्प्रिंग समर 2019 कलेक्शन की थी। डीप नेक वाली इस साड़ी के साथ उन्होंने पर्ल ज्वैलरी पहनीं। खास बात यह थी कि इस साड़ी को दीपिका ने कैरी भी बिल्कुल इंडियन प्रिसेंज की तरह एलीगेंट रूप से किया था।एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बैंगनी कलर के लहंगे में खूब जंच रही थीं। अभिषेक बच्चन ने भी इस मौके पर बंदगला सेट पहना हुआ।