Spiritual

जेकेपी ने की 10,000 गरीबों की मदद, वितरित की दैनिक उपयोग की वस्तुएं

मनगढ़। 27 मार्च 2019 को भक्ति धाम, मनगढ़ द्वारा मनगढ़ एवं आस-पास के अभावग्रस्त क्षेत्र के निर्धन ग्रामवासियों को दैनिक उपयोगी वस्तुओं का निशुल्क वितरण किया गया।

जगद्गुरु कृपालु परिषत की अध्यक्षाओं सुश्री डॉ विशाखा त्रिपाठी जी, सुश्री डॉ श्यामा त्रिपाठी जी और सुश्री डॉ कृष्णा त्रिपाठी जी द्वारा निशुल्क वितरण के अंतर्गत लगभग 10,000 निर्धनों को एक-एक स्टील की परात, तौलिया और टॉर्च प्रदान की गई।

इससे पहले 17 मार्च 2019 को लगभग 1100 निर्धन ग्रामवासियों को एक-एक बड़े टीन का बक्सा, दस किलो दाल के साथ चीनी व घी दिया गया। बता दें कि संस्था के तीन प्रमुख केंद्रों – मनगढ़, बरसाना और वृंदावन में निर्धन वर्ग की ज़रूरतों का ध्यान रखते हुए कई वर्षों से इस प्रकार के वितरण कार्यक्रम संपन्न किए जाते रहे हैं।

संस्था द्वारा वर्ष में अनेक बार निर्धन व्यक्तियों, अनाश्रित महिलाओं व अभावग्रस्त विद्यार्थियों को दैनिक उपयोगी वस्तुएं दान स्वरूप प्रदान की जाती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH