NationalTop Newsमुख्य समाचार

अब भारत में जल्द नज़र आएंगे America के 24 धाकड़ ‘Romeo’, देखकर दुनिया की आंखें फटी रह जाएंगी

जल्द ही भारत अपनी नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिकासे एक ऐसी ताकत लेने जा रहा है जिसके बाद भारत की नौसेना के कोई भी देश भिड़ने की हिमाकत नहीं करेगा। अमेरिका ने भारत को 24 एमएच-60आर रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टरों को बेचे जाने को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक- भारत को ये हेलिकॉप्टर 2.4 अरब डॉलर (करीब 16 हजार करोड़ रुपए) में बेचे जाएंगे।इस हेलिकॉप्टर को खास तौर पर समुद्री मिशन के लिए तैयार किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने 2.4 अरब डॉलर की अनुमानित कीमत पर भारत को ये हेलिकॉप्टर दिए जाएंगे। लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित यह हेलिकॉप्टर पनडुब्बियों और पोतों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम हैं। साथ ही हेलिकॉप्टर समुद्र में तलाश एवं बचाव कार्यों में भी उपयोगी हैं।ट्रम्प प्रशासन ने मंगलवार को कांग्रेस को अधिसूचित करते हुए बतया कि उसने 24 एमएच-60आर हेलिकॉप्टर की बिक्री को मंजूरी दे दी है। यह हेलिकॉप्टर भारतीय रक्षा बलों को सतह और पनडुब्बी रोधी युद्ध मिशन में सफलता से अंजाम देने में सक्षम बनाएंगे। अमेरिका ने 24 एमएच-60आर रोमियो हेलीकाप्टर के बारे में बताते हुए कहा कि इस रक्षा साझेदारी से सुरक्षा स्थिति सुधरेगी साथ ही हिंद प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता में शांति एवं आर्थिक प्रगति में होगी।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava