साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे निक-प्रियंका अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताए रहें हैं। हाल ही में निक को एटलांटा में परफॉरमेंस करते स्पॉट किया गया था जहां प्रियंका निक को चीयर करती नज़र आयी थी। यहां तक की दोनों एक दूसरे के बीच पर भी क्वालिटी टाइम बिताते हुए नज़र आये थे।
लेकिन कुछ दिन पहले एक अमेरिकी मैगजीन ने दावा किया था कि यह कपल तलाक लेने वाला है। इस खबर के बाद से प्रियंका और निक मैगजीन पर मानहानि का केस करने का मन बना लिया है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार प्रियंका की लीगल टीम इस न्यूज मैन्युफैक्चरिंग टैब्लॉयड से बात करेगी और सुनिश्चित करेगी कि वह अपनी खबर का खंडन करे वरना प्रियंका और निक कथित रूप से बड़ी राशि के साथ मानहानि का मुकदमा चलाने की योजना बना रहे हैं।
ओके मैगज़ीन में लिखा गया था कि वे हर चीज पर लड़ रहे हैं। निक ने प्रियंका की बातों में आकर शादी की और अब वे इसकी कीमत चुका रहे हैं। मैगजीन ने यह भी लिखा था निक का परिवार शादी को खत्म करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। निक की फैमिली ने शुरू में सोचा था कि प्रियंका मैच्योर महिला हैं जो फैमिली और किड्स पर ध्यान देंगी।
वहीँ Gossipcop।com ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि प्रियंका के प्रतिनिधि ने पुष्टि की थी कि यह बकवास कहानी थी। एक करीबी सूत्र ने तलाक की खबर पर बताया ये सब एक हलचल पैदा करने और प्रतियां बेचने के लिए पकाई गई कहानियां हैं। प्रियंका और निक शादी से खुश हैं, लेकिन यह देखना दुखद है कि जबसे वे शादी के बंधन में बंधे हैं, लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। और अगर यह अप्रैल फूल की शरारत थी, तो यह निश्चित रूप से भद्दा था।